इराक़ में राष्ट्रपति बश्शार असद की ओर से आम क्षमा का आदेश दिए जाने के बाद इस देश में 14 हज़ार से ज़्यादा क़ैदियों को आज़ाद कर दिया गया।
समाचार पत्र अलवतन की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसारः दमिश्क़ की फ़ौजदारी अदालत ने बश्शार असद की ओर से आम क्षमा का आदेश जारी होने के बाद चौदह हज़ार से ज़्यादा क़ैदियों को रिहा कर दिया और संभव है कि यह संख्या इस हफ़्ते के आख़िर तक तीस हज़ार तक पहुंच जाए।
बश्शार असद की ओर से जारी आदेश के अनुसार 9 जून 2014 से पहले तक के अपराधियों को क्षमा कर दिया जाएगा और जिन अपराधियों को फांसी का आदेश दिया गया है उनकी सज़ा को सश्रम आजीवन कारावास में बदल दिया जाएगा।
23 जून 2014 - 11:54
समाचार कोड: 618281
इराक़ में राष्ट्रपति बश्शार असद की ओर से आम क्षमा का आदेश दिए जाने के बाद इस देश में 14 हज़ार से ज़्यादा क़ैदियों को आज़ाद कर दिया गया।